Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

रंगों के संग एकता का संदेश: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला महासचिव रघुवर यादव ने दी होली की शुभकामनाएं

कोरिया टाईम्स ब्यूरो:- चीफ गुलशन यादव 

कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया के जिला महासचिव रघुवर यादव ने जिले, संभाग एवं प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर खुशियां मनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे हर्षोल्लास, सौहार्द और शांति के साथ होली मनाएं तथा समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाएं।

रघुवर यादव ने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली लेकर आए।