Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

महिला सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : रघुवर यादव

कोरिया टाईम्स ब्यूरो चीफ:- गुलशन यादव 

कोरिया।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया के जिला महासचिव रघुवर यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले सहित प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके योगदान को याद करने का अवसर है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता से समाज और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रघुवर यादव ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, व्यापार, खेल और सामाजिक कार्यों में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समाज के विकास और मजबूत भविष्य के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा भी समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संगठन के महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की महिलाओं को जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

अंत में रघुवर यादव ने सभी से अपील की कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करें, ताकि समाज में समानता और सम्मान का वातावरण और मजबूत हो सके। उन्होंने एक बार फिर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।