Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया में बड़ी जिम्मेदारी : मधुसूदन यादव बने जिला मीडिया प्रभारी

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय भुनेश्वर यादव जी के आदेश एवं संभागीय अध्यक्ष माननीय परमानन्द यादव की सहमति से जिला अध्यक्ष कोरिया सुशील यादव द्वारा मधुसूदन यादव, निवासी ग्राम पंचायत पोंडी, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) को जिला कोरिया का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त मीडिया प्रभारी मधुसूदन यादव से संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे समाज एवं संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।