कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
कोरिया। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के आदेशानुसार एवं संभागीय अध्यक्ष परमानन्द यादव की सहमति से जिला अध्यक्ष सुशील यादव (कोरिया) द्वारा सुचेन्द्र कुमार यादव, ग्राम पंचायत केसगवां, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं एवं यादव समाज में हर्ष का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सुचेन्द्र कुमार यादव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करेंगे तथा समाज एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।