Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

भुनेश्वर यादव हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर यादव महासभा रायगढ़ ने सौंपा ज्ञापन

कोरिया टाईम्स ब्यूरो मधुसूदन यादव 

रायगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय सचिव एस. डी. यादव के नेतृत्व में मंदिर हसौद में हुए भुनेश्वर यादव हत्याकांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु-भगिनी एकत्रित हुए।

इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने हेतु अपर कलेक्टर रवि राही को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। अपर कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गणेश यादव, जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव, युवा प्रकोष्ठ से पप्पू यादव, कान्हु राम यादव, जति राम यादव, बी. पी. गोपाल, विनोद ठेठवार, अमित यादव, बबलू जी, राजदेव यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती पंकज लता यादव भी अपनी सहयोगी महिलाओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।